काशीपुर। आबकरी विभाग ने अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं के विरुद्घ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की संयुक्त टीम ने जंगलों में सुलग रही अवैध शराब की आठ भट्टियों को तोड़कर 8 हजार लीटर लाहन नष्ट किया। टीम ने 106 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में सोमवार को काशीपुर, बाजपुर, खटीमा के आबकरी निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने बाजपुर के मड़ैया हट्टू स्थित 6 शराब की भट्टियों को नष्ट किया। गदरपुर में दो शराब की भट्टियों को नष्ट करने के साथ 8 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी टीम ने नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके से 106 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई है। कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। टीम में काशीपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, खटीमा आबकारी निरीक्षक नितिन कुमार, बाजपुर निरीक्षक मोहन कोरंगा, उप आबकारी निरीक्षक महेश राणा, नितेश भारद्वाज, मंजू, रेखा आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *