जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकास खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतिगोगिता में आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बिलखेत की छात्रा प्रदीप्ति पसबोला प्रथम, बिलखेत के मोहित द्वितीय, आरधाना रावत राइका पुरियाडांग तृतीय स्थान पर रही।
विकासखंड कल्जीखाल के राइका पुरियाडांग विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी -2023 में मंगलवार को बारिश के बावजूद ब्लॉक के जूनियर से लेकर इंटर तक 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में विषय श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार थीम रखी गई। विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी के पीआरओ सुभाष रावत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि जगमोहन डांगी पीएलवी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में मोटा अनाज कभी पहाड़ की मुख्य आजीविका थी। 90 के दशक में नारा भी था कोदा जंगोरा खाएंगे उत्तराखंड राज्य बनाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवाओं के तहत समाज में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रणएवं जागरूकता किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, पीटीए अध्यक्ष महाकांत नैथानी सभी विद्यालय आए शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। निर्णायक भूमिका में चंद्रवीर सिंह, अंजली नेगी, रोविन सिंह रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *