नैनीताल। कुमाऊं विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने लंबे समय से लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो़ डीएस रावत व कुलसचिव दिनेश चंद्रा से मुलाकात की। संघ अध्यक्ष ड़ मोहित सनवाल ने कहा, कार्मिकों की मुख्य मांगे बीते लंबे समय से लंबित हैं। कहा, समस्याओं का निस्तारण न होने पर कर्मचारियों में रोष बना है। मुख्य मांगों में स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाना, बैंक विस्तार पटल की सुविधा सप्ताह में दो बार उपलब्ध कराया जाना, कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा मुहैया कराना, वाहन पार्किंग की सुविधा व पदोन्नति आदि शामिल हैं। इस बीच उन्होंने कुलपति को 16 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर जगदीश चंद्र, सीएस पंत, आशा आर्या, संजीत राम, तारा रैखोला, यशवंत सिंह मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *