बागेश्वर। स्वीप की टीम ने गरुड़ में सेल्फी प्वाइंट से मतदाताओं को जागरूक किया। मौके पर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। स्वीप के सह नोडल अधिकारी उमेश जोशी ने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता तथा मतदान से संबंधित वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, सी विजिल एप, वोटर हेल्पलाइन और दिव्यांग मतदाता मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सेल्फी प्वाइंट का निर्माण मिलिंद बिष्ट व राजेश्वरी कार्की ने किया है। इस दौरान पूर्व बीईओ जीपी कुनियाल, नीरज पंत, सुरेश खोलिया, मोहन जोशी आदि उपस्थित थे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *