नई टिहरी। चंबा भूस्खलन हादसे में मारे गये पांच लोगों के प्रति संवेदन व्यक्त करते हुए विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों दुख जताया है। चंबा व्यापार मंडल ने मंगलवार को आधे दिन तक बाजार बंद रखा। भूस्खलन हादसे में मृत सरस्वती रतूड़ी, प्रकाश राज व सोहन सिंह रावत का कोटी कलोनी स्थित घाट तथा पूनम खंडूरी का कांडीसौड़ स्थित ष्णकुंज घाट पर गमगीन माहौल के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक और व्यापार संगठन से जुड़े लोगों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उधर चंबा के पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष सूरज राणा ने भूस्खलन हादसे वाली जगह पर भविष्य में पहाड़ी के टूटने की अशांका जताई जताते हुये प्रशासन से जल्द ट्रीटमेंट की मांग की है। दुख जताने वालों में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, नरेन्द्रचंद रमोला, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, साहब सिंह सजवाण, शांति प्रसाद भट्ट, सोबन सिंह नेगी,सुशील बहुगुणा, व्यापार मंडलध्यक्ष विशन सिंह भंडारी, खेम सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी, थौलधार ब्लक प्रमुख प्रभा बिष्ट, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, विक्रम पंवार, विजय वीर पंवार, विक्रम तोपवाल, संदीप रावत, शक्ति प्रसाद जोशी, अतर सिंह तोमर, हरी सिंह मखलोगा, विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार साहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *