जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : साहित्यिक संस्था साहित्यांचल संस्था की ओर से अपनी पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें चंद्रप्रकाश नैथानी को अध्यक्ष व शशिभूषण अमोली को महासचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. ख्यात सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुए चुनाव में उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद डंगवाल, सचिव प्रवेश चंद्र नवानी को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर चंक्रधर शर्मा, जनार्दन बुड़ाकोटी, श्याम प्रसाद कोटनाला, अमित नैथानी, डॉ. दिवाकर बेबनी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *