जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उच्च शिक्षा निदेशक व उपनिदेशक की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार का निरीक्षण किया गया।
महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर सीडी सूंठा व उपनिदेशक डा. गोविंद पाठक द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने उन्हें पुष्प गुच्छ व शाल देकर स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक व उपनिदेशक को महाविद्यालय की उपलब्धियां व गतिविधियों से अवगत करवाया गया। उपनिदेशक प्रो. गोविंद पाठक ने महाविद्यालय को 20 मॉडल कॉलेज के अंतर्गत चयनित किए जाने विषय में बताया। निदेशालय स्तर पर विभागों में अन्य सुविधाएं देने के लिए आश्वासन दिया गया। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. डीसी सुंठा ने अपने उद्बोधन से महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गणों को अपने महाविद्यालय में होने वाले नैक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर डा. सुषमा थलेडी, बीएड के विभाग प्रभारी प्रो. आरएस चौहान, एमडी कुशवाहा, प्रो. पीएन यादव, प्रो. आदेश कुमार, प्रो. आशा देवी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीण जोशी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *