नई दिल्ली, एजेंसी । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (टङ्मङ्मल्ल रङ्म४३ँ ढङ्म’ी छंल्ल्िरल्लॠ) हो गई है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। वहीं इस बीच इसरो को बधाई देने वालों का ताता लग गया है। पूरी दुनिया अपने-अपने तरीके से करफड को बधाई दे रही है।
इस बीच एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना भी इसरो को बधाई देते हुए कह रहे है कि ”चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।” जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
आंध्र प्रदेश के भाजपा-प्रदेश महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, प्रतिभाशाली अशोक चांदना से मिलें; वह राजस्थान सरकार में युवा मामले और खेल विभाग के मंत्री हैं। वह कह रहे हैं, ”चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।” उन्हें सचमुच इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि चंद्रयान3 क्या है। विडंबना यह है कि वे किसी भी सरकार में शिक्षित मंत्रियों की मांग करते हैं।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *