हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की ओर से किए जा रहे विशेष अनुष्ठान का समापन हो गया। अनुष्ठान 16 जुलाई से चल रहा था। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए भी कामना की गई।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि करीब चार साल बाद आज फिर पूरे भारत के लिए ऐसा खुशी का मौका है, जब इसरो अपना काम आगे बढ़ा रहा है। चांद पर सफ्ट लैंडिंग में सफलता को यज्ञ किया गया। उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम सफल होगा। इसकी सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इसरो के वैज्ञानिकों ने फिर से चंद्रयान 3 की लांचिंग की थी। दुनिया में भारत की अलग पहचान बनेगी। यज्ञ में राजपुरी, रतन गिरी, अमित गिरी, रामसेवक गिरी, जगदीशानंद गिरी, स्वामी जीवन गिरी, लोकेश भारती, राघवेंद्र गिरी, सुमित गिरी, पुरुषोत्तम शर्मा, टीना टुटेजा, प्रतीक सूरी आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *