जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मिस लैंसडौन प्रतियोगिता 2023 की विजेता खुशी गरिया का आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं व शिक्षकों ने खुशी गरिया का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। खुशी गरिया ने सभी को अपनी मिस लैंसडौन तक की यात्रा के बारे में बताया व शिक्षक प्रशांत थापा को उनके सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य विजेंद्र सुन्द्रियाल ने खुशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *