चमोली। नारायणबगड़ ब्लाक के भटियाणा(उत्तरी कड़ाकोट) की अराध्य मां नैणी देवी की डोली 38 वर्षों के बाद दिवारा भ्रमण पर जाएगी। गुरुवार को मां नैंणी देवी सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को ज्ञापन सौंप कर विभिन्न मांगें की। समिति के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद डिमरी ने कहा कि उत्तरी कडाकोट क्षेत्र की अराध्या देवी मां नैंणी देवी की देवरा यात्रा आगामी 17 सिंतबर से शुरू होंगी व 24 मार्च को संपंन्न होंगी। कहा कि सोनला, कण्डारा, भटियाणा, व नारायणबगड़, परखाल, भटियाण मोटर मार्ग भारी बारिश व अतिवृष्टि से जगह जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे संबंधित विभाग से यात्रा से पूर्व सुधारिकरण का कार्य किया जाय। वहीं दिवारा यात्रा में शांति व्यवस्था को देखते हुए , पुलिस बल की व्यवस्था, पूजा दिवसों में क्षेत्र में विभिन्न विभागों के शिविर, स्टाल लगाये जायें स्वास्थ्य शिविर, 10-12 प्रीफ्रेब्रिकेटेड शौचालयों की व्यवस्था की मांग की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष उदय सिंह नेगी, कल्पेश्वर रतूड़ी, सचिव जगत सिंह बुटोला, हरीश प्रसाद थपलियाल, वरिष्ठ संरक्षक द्वारिका प्रसाद देवराड़ी, संरक्षक सदानंद रतूड़ी, मोहन प्रसाद देवराड़ी, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह रावत, नरेश प्रसाद, दलवीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कोट भूपेंद्र नेगी व विक्रम नेगी आदि मौजूद थे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *