हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव कुंडी में एक व्यक्ति के घर में मगरमच्छ घुसने से अफरातफरी मच गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गये। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ गंगा में छोड़ा। रामकुमार के घर के नजदीक एक मगरमच्छ दिखाई दिया। जैसे ही उसके परिवार की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो परिवार के सदस्यों ने शोर मंचा दिया। आवाज सुन आसपड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया तो मगरमच्छ एक घर के अंदर घुस गया। घर के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वनकर्मी विजेंद्र कुमार, विशाल कुमार रवी, शमीम मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधने के बाद कब्जे में लेकर भोगपुर स्थित गंगा में छोड़ दिया। डिप्टी रेंजर महावीर नेगी ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *