जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सुखरौ देवी मंदिर समिति के चुनाव आठ अक्टूबर को करवाए जाएंगे। 23 सितंबर तक कार्यकारिणी के चुनाव में भाग लेने वाले व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
शुक्रवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के सचिव वासवानंद खंतवाल ने बताया कि सुखरौ देवी मंदिर से सैकड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में मंदिर में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि संविधान के नियमानुसार संपन्न करवाए जाएंगे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *