जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कंपनी में डूबी रकम वापस नहीं मिलने से नाराज ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। कहा कि देश में अनियमित जमा योजना पांबंदी कानून-2019 लागू होने के बाद भी अब तक उनकी डूबी हुई रकम वापस नहीं मिल पाई है। ऐसे में परिवारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को इस संबंध में सदस्यों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि जमाकर्ताओं की डूबी हुई रकम को वापस दिलवाने के लिए वर्ष 2019 में कानून बनाया गया था। भुगतान के लिए समक्षम अधिकारी, सहायक सक्षम अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी को नियुक्त किया गया है। लेकिन, कोटद्वार प्रशासन ने अब तक पीड़ित परिवारों की सुध नहीं ली। चार वर्ष बाद भी पीड़ित परिवार अपनी रकम को वापस दिलवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कई आंदोलन के बाद भी पीड़ितों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि पीड़ित परिवारों को बेहतर मदद मिल सकें इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए। इस मौके पर सुखदेव सिंह शास्त्री, लक्ष्मी बिष्ट, इंदु नेगी, नीमा भंडारी, अनिता घिल्डियाल, विजय लक्ष्मी, राजेंद्र कुमार, रीना आर्य, विजय लक्ष्मी आर्य, कल्पना, कल्पना रावत, दर्शन लाल, विजय, कुलदीप सिंह, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *