श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर के जाखणी मांडाकुटीसैंण को नगर पंचायत कीर्तिनगर में शामिल करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किए जाने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की। साथ ही धामी सरकार का आभार व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया। जाखणी-मांडाकुटीसैंण के ग्रामीण नगर पंचायत में शामिल होने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर नगर पंचायत के बोर्ड प्रस्ताव पर उत्तराखंड सरकार ने सीमा विस्तार के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया है। नगर पंचायत कीर्तिनगर का गठन सन 1950 में हुआ था। प्रथम बार नगर पंचायत का सीमा विस्तार 2017 में हुआ था, जिसमें जाखणी गांव को सम्मिलित किया गया। लेकिन नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत सीमा से लगा जाखणी के (मांडाकुटी सैण) के 32 परिवार छूट गए थे। सीमा विस्तार के लिए ग्रामीण बार-बार मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने बताया कि वर्ष 2019 में वार्ड 3 जाखणी के (मंडाकुटी सैण) को नगर पंचायत में सम्मिलित करने का प्रस्ताव बोर्ड को स्वीकृति दी थी। उसी प्रस्ताव पर धामी सरकार के कैबिनेट में जाखणी (मांडाकुटी सैण) संबंधित 32 परिवारों को सम्मिलित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित किया है। खुशी जताने वालों ग्रामीण बीना देवी, सकला देवी, प्रमिला संगीता, सरोजनी, शिब सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, मान सिंह, भूपेंद्र नेगी और पंकज आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *