जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया है। समिति के संयोजक नमन चंदोला ने गिरफ्तारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाली आवाज को सरकार द्वारा दबाए जाने का परिणाम बताया। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को सरकार दबाने का काम कर रही है। बागेश्वर में बागनाथ मंदिर में दर्शन करने को जा रहे बॉबी पंवार को गिरफ्तार किया गया है। बॉबी की गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सरकार में डर का माहौल है। सरकार लगातार जनमुद्दों से भाग रही है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *