हैदराबाद , एजेंसी। तेलंगाना में शुक्रवार को तडक़े भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वारंगल से 127 किलोमीटर पूर्व में आज तडक़े 4:43 पर महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 30 किलोमीटर की गहराई में 18.04 अक्षांश और 80.80 देशांतर पर आया।
एनसीएस ने पोस्ट किया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कहा कि भारतीय समय के अनुसार तडक़े 4:43 पर महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। इसका केंद्र धरती की सतह से 30 किमी की गहराई में 18.04 अक्षांश और 80.80 देशांतर में वारंगल, तेलंगाना से 127 किमी पूर्व में था। भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *