अमेठी, एजेंसी। राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना पर यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
स्मृति ईरानी ने कहा, लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है, वह (राहुल) कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि गांधी परिवार ने हमेशा से ही अमेठी में मोदी-योगी सरकार का विरोध किया है… क्या वे (गांधी परिवार) ऐसा सोचते हैं सिर्फ एक परिवार का नाम चमकाने के लिए इस सरकार को छोड़ देगी अमेठी?
बता दें, कांग्रेस ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। यूपी अध्यक्ष बनने के बाद ही अजय राय ने दावा करते हुए कहा था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी की जहां से इच्छा होगी वहां से चुनाव लड़ाएंगे। आगे उन्होंने कहा अगर प्रियंका गांधी की इच्छा बनारस से चुनाव लड़ने की होगी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जान लगा देगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *