उत्तरकाशी। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह रावत ने घास काटने के दौरान मृत्यु होने पर महिलाओं को घस्यारी योजना के अंतर्गत मुआवजा देने की मांग रखी है। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि पहाड़ की महिलाएं अक्सर जंगल घास काटने जाती हैं, लेकिन उनके साथ दुर्घटना होने या मृत्यु होने पर कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाती है। जबकि इनमें कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही होती हैं। उनका बीमा भी नहीं होता है। लिहाजा घस्यारी योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *