उत्तरकाशी। गत देर रात्रि को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल से झाला की ओर आते वक्त एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर खाई में गिर गया। वाहन में दो लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आर्मी चिकित्सालय हर्षिल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। झाला के पास गंगोत्री हाईवे पर डंपर वाहन हादसे में भरत सिंह पुत्र जीतवर सिंह, उम्र लगभग 31 वर्ष, ग्राम झाला, उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राज पुत्र प्रेमकान्त, उम्र 35 वर्ष, ग्राम बगियाल गांव, पाटा संग्राली गंभीर रूप से घायल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हादसा देर रात करीब दो बजे के आसपास हुआ।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *