पिथौरागढ़। स्वास्थ सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान की निंदा की है। उन्होंने स्वास्थ सेवाओं को लेकर आंदोलन कर रहे महिलाओं व जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को एक बयान में कांग्रेस के जिला महासचिव चंचल बोरा ने कहा कि स्वास्थ सेवाओं को लेकर भाजपा सरकार कितनी संवेदनशील है यह भाजपा के आला नेताओं के बयान से पता चल रहा है। स्वास्थ सेवाओं को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि डीडीहाट ही नहीं पूरे जनपद में स्वास्थ सेवाएं बदहाल है। जिला अस्पताल रेफल सेंटर बन चुके है। आए दिन अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। भाजपा सरकार में स्वास्थ मंत्री व आला नेता अभी तक बयानबाजी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने लोगों का अपमान न कर स्वास्थ सेवाओं को सही करने की मांग की।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *