चम्पावत। चम्पावत में बारिश की वजह से चार ग्रामीण सड़कों में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इससे इन गांवों से लगी बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। चम्पावत में बारिश से चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक लोनिवि लोहाघाट की दो, पीएमजीएसवाई चम्पावत और एनपीसीसी चम्पावत की एक-एक सड़क बंद चल रही है। बताया कि पीएमजीएसवाई चम्पावत की स्याला-पोथ सड़क बंद है। एनपीसीसी चम्पावत की धौन-बडोली सड़क में मलबा आया है। जबकि लोनिवि लोहाघाट की सांगो-घिंघारूकोट और जालछीना-गहत्वाड़ सड़क बंद चल रही हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *