जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 31 वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में आयोजित 22वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय, वाहिनी ताइक्वांडो, वुशु, जुडो, जिम्नास्टिक, कराटे क्लस्टर प्रतियोगिता में पुलिस जवानों ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए 1 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य पदक हासिल किए। एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस जवानों के खेल की सराहना की।
31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित 22वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय, वाहिनी ताइक्वांडो, वुशु, जुडो, जिम्नास्टिक, कराटे क्लस्टर प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस के खिलाड़ियों ने शानइदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता में अपर उप निरीक्षक मौ. जावेद के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी लवीश कुंवर ने वुशु में स्वर्ण पदक, निपुण ने जुडो में रजत पदक, गुलरेज अली ने ताइकोन्डों में रजत व वुशु में कांस्य पदक, हिमांशु शर्मा ने वुशु में कांस्य पदक, मौ. अरशद ने वुशु में रजत एवं जुडो में कांस्य पदक, फायर मैन संजय सिंह ने वुशु में कांस्य पदक, सुरेंद्र ने वुशु में रजत पदक जीता।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *