श्रीनगर गढ़वाल : एनएसयूआई छात्र संगठन ने शुक्रवार को देहरादून में सचिवालय कूच के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मौन सत्याग्रह किया। साथ ही सीयूईटी में पहाड़ के युवाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग भी की।
बिड़ला परिसर में मौन सत्याग्रह से पूर्व कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीयूईटी के कारण केंद्रीय विवि में उत्तराखंड के छात्रों को प्रवेश मिलना मुश्किल हो गया है। कहा यदि विवि प्रशासन जल्द ही छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं देता है तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सरकार के आदेश पर उनकी गिरफ्तारी की। कहा युवाओं की आवाज को दबाने के लिए सरकार इस तरह के हथकंडे अपना रही है। इस मौके पर सूरज नेगी, मोहित राणा, आकाश रतूड़ी, करणवीर फस्र्वाण, सोनी चौहान, साक्षी राणा, मयंक बहुगुणा, अमित प्रसाद भट्ट, दीपांशु पुरी, वीरेन नेगी, हिमांक, आकाश, अनुराग आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *