चमोली। थराली ब्लक के पैनगढ़ गांव में तहसील प्रशासन के माध्यम से आपदा प्रभावित 22 परिवारों के विस्थापन के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 03 लाख प्रति परिवार की दर से 66 लाख के चेक वितरित किए गए। थराली के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि पैनगढ़ गांव में 23 परिवारों को विस्थापन के तहत सरकार द्वारा प्रथम किश्त का भुगतान किया जाना था, लेकिन एक परिवार के अन्यंत्र होने से उन्हें किश्त नहीं दी गई है। जब भी वे क्षेत्र में आएंगे तो उन्हें किश्त का भुगतान कर दिया जाएगा। बताया की अभी तक आपदा प्रभावितों को 66 लाख रुपये चेक के माध्यम से प्रभावित परिवारों को दे दिए गए हैं ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर अपना भवन निर्माण कर सके।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *