हल्द्वानी। फतेहपुर क्षेत्र में सक्रिय गुलदार अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। इस वजह से लोग शाम को घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। इसे देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगा दिए हैं। उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में गुलदार दिखा था। इसके बाद से फतेहपुर रेंज की टीम गुलदार की तलाश में जुटी है। टीम ने गन्ने के खेत में गुलदार की लोकेशन लेने के लिए ड्रोन भी उड़ाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब वन विभाग ने गन्ने के खेत के आसपास तीन पिंजरे लगा दिए हैं। ताकि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ा जा सके। फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि शनिवार को गुलदार एक बार फिर दिखा था, इसे देखते हुए एक और पिंजरा लगा दिया गया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *