जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार अभिभावक शिक्षक संघ की ओर से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान महेंद्र कुमार अग्रवाल को 24वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में विद्यालय के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने अभिभावकों को शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि अभिभावकों को भी समय-समय पर विद्यालय में आकर अपने बच्चे के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। पूर्व सचिव सादर सिंह रावत ने विद्यालय में होनी वाले विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। परीक्षा प्रमुख सितांशु खुगशाल व सतीश चौहान ने परीक्षा परिणाम के बारे में बताया। कहा कि प्रति वर्ष परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास करते रहते हैं। बैठक में अभिभावकों से सप्ताह में एक दिन मिड-डे मिल की गुणवत्ता की जांच करने की भी अपील की गई। नई कार्यकारिणी में महेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य मुकेश रावत को उपाध्यक्ष, डा. पद्मेश बुड़ाकोट को सचिव, सुनीता देवी को उपसचिव, रईस अहमद सलमानी को कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में मनमोहन चौहान, संजय रावत, निर्मला देवी, दिनेश कौशिक, मीना देवी को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया। निर्मला देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *