बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के लिए बीएसएनएल सेवा परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां महीने में 15 दिन लोग परेशान रहते हैं। इधर तीन दिन से सेवा एक बार फिर पटरी से उतर गई है। संग्नल नहीं होने से पोस्ट-अफिस, बैंक तथा कार्यालयों के कार्य ठप हैं। दूर-दराज से तहसील मुख्यालय आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं। वह 300 से 500 रुपये खर्च कर यहां आ रहे हैं। इसके अलावा सीएससी सेंटर संचालकों के रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। वह तीन दिन से हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। अनलाइन कार्य करने वाले लोग भी परेशान हैं। व्यापार मंडल के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट ने जल्द सेवा बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बीएसएनल के जेटीओ गौरव त्यागी ने बताया कि हरसीला के पास लैंड स्लाइड होने से उनकी केबिल लाइन दब गई थी। मलबा हट गया है। अब जल्द सेवा सुचारू हो जाएगी।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *