जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में आपदा पीड़ितों को बेहतर मदद उपलब्ध नहीं करवाने पर पूर्व सैनिक संघ समिति के सदस्य भड़क उठे। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावितों को जल्द मदद पहुंचाने की मांग उठाई। कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि 13 जुलाई को आई भीषण आपदा ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। क्षेत्र की नदियों में बने कई पुल खतरे की जद में आ गए हैं। सरकार की गलत खनन नीतियों के कारण क्षेत्रवासियों को आपदा का दंश झेलना पड़ा। नदियों का रूख लगातार आबादी की ओर हो गया। जिससे खोह नदी, सुखरो नदी, पनियाली स्रोत, गिवई स्रोत, मालन नदी, ग्वालगढ़ नदी, तेली स्रोत व बेहड़ा स्रोत में भारी भू-कटाव हो गया। पूर्व सैनिकों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिए जाने, बेघरों को पुर्नवास किए जाने, पुलों की मरम्मत किए जाने, खतरे की जद में आए पुलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, देवेंद्र बिष्ट, राजेश बिष्ट, सुभाष कुकरेती, ताजबर सिंह, मेहरबान सिंह चौहान, बलवान सिंह, ठाकुर सिंह, मदन सिंह नेगी, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *