जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड खिर्सू के राइंका चोपड़ा में राजनीति विज्ञान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के गौरवशाली वर्ष विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता मयंक उनियाल द्वारा यह नई पहल शुरू की गई है। जिसके द्वारा विद्यार्थी समसामयिक विषयों पर चर्चा कर सके। कक्षा 12 की छात्रा सिमरन ने संचालन करते हुए विद्यार्थियों को विषय के बारे में बताया गया। 12वीं की छात्रा स्वाति गोदियाल ने आजादी के आंदोलन की विरासत, इसके नायकों को याद करते हुए इन गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मीनाक्षी ने आजादी के दिन की यादों को साझा करते करते हुए इसका महत्व समझाया। शांति कंडारी, रंजना ने भारत की 77 वर्षों की उपलब्धियों के साथ इसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। छात्रा तृप्ति, मनीषा ने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख पड़ावों, आजादी के बाद के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। खुशी एनजीओ के अध्यापक शैलेंद्र रावत ने कहा कि स्कूल में ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए बेहद सकारात्मक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के बारे में सुझाव भी पेश किए। विषय अध्यापक मयंक उनियाल ने स्वाधीनता के महत्व इसके संघर्ष की कहानियों, वर्तमान में इनके समक्ष आ रही विभिन्न चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन सिमरन, मीनाक्षी ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *