जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : सरस्वती शिशु मंदिर थलीसैंण में श्री राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में आरूषि प्रथम, वंशिका द्वितीय, वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही, जबकि कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में शिवांश पोखरियाल, शिवांश रावत, आर्यन और शिवांश मंमगाई ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को स्कूल में राधा रूप सज्जा और कृष्ण रूप सज्जय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली और दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोनिका धस्माना, पूजा भारद्वाज, शैफाली चौधरी, प्रियंका मैंदोलिया, विनीता नेगी, दीपा देवी, सत्येंद्र सिंह रावत, निशा और श्रीमती विनीता देवी ने निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमन काला ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें। उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बच्चों कि प्रथम पाठशाला अपना घर होता है अच्छे संस्कार देना अभिभावकों की जिम्मेदारी होती है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *