जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के सभी न्यायालयों में आगामी 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, लैंसडौन व धुमाकोट में 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित फौजदारी शमनीय, वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद, दीवानी वाद, सेवा संबंधित मामले, राजस्व वाद जो न्यायालयों में लंबित हो, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, बिजली-पानी बिल संबंधित विवाद, सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जा सकते हैं। कहा कि न्यायालयों में अब तक न पहुंचे चेक बाउंस के प्रकरण, बैंक वसूली संबंधित प्रकरण, श्रम संबंधि विवाद, बिजली-पानी बिल संबंधित विवाद, भरण-पोषण वाद व अन्य शमनीय फौजदारी, वैवाहिक व दीवानी वाद भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जा सकते हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *