श्रीनगर गढ़वाल : हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में श्रीनगर में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि हापुड़ जिले में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, जो कि निंदनीय है। कहा कि बार एसोसिएशन श्रीनगर इसकी घोर निंदा करता है। रोष व्यक्त करने वालों में बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश जोशी, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, विकास पंत, प्रदीप मैठाणी, विवेक जोशी, देवी प्रसाद खरे, बलवीर सिंह रौतेला, विकास कठैत, सुरेंद्र सिंह रौथाण, सुबोध भट्ट, परमानंद मैठाणी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *