जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडीचौड़ में पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में कृषकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बहुद्देशीय क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड भीमसिंहपुर के एडीओ पंचायत संजीव रावत ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में कहा गया कि सहकारी समिति भीमसिंहपुर में कृषक अपना मामूली सा अंशदान जमा कर सहकारी समिति का सदस्य बन सकता है और इसके लिए किसानों को ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा। बताया कि इसके लिए कृषक को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी लानी होगी। एडीओ पंचायत संजीव रावत ने कहा यदि किसी बकायेदार की मृत्यु हो चुकी है और मृतक के परिजन एक साथ कर्ज जमा कर दें तो मूलधन पर ब्याज पूरा माफ किया जाएगा। पार्षद सुखपाल शाह व किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्र मोहन ने कहा कि साल 1988-89 में तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने पूरे देश में किसानों का ऋण माफ किया था लेकिन वर्तमान में उन लोगों से भी वसूली की जा रही है जिनकी मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। कहा कि यदि 1988-89 का किसानों का माफ किया गया कर्जा सरकार जबरदस्ती वसूलती है तो किसान जन आंदोलन करेंगे। बैठक में पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, उर्वरक प्रभारी विकास कुमार, हरि सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, नयन सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह, चंद्रप्रकाश, ज्ञान सिंह, लव किशोर शर्मा, रघुवीर सिंह, सतीश चंद्र, गंभीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह, रेखा देवी, विजय कुमार, लूंगी प्रसाद ध्यानी आदि किसान उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *