देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के भी प्रयास कर रही है। रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अवस्थापना विकास के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज राज्य के हर गांव तक सड़क पहुंच गई है। पानी, बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं भी गांव गांव पहुंचाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश के केवल दो अस्पतालों में ही आईसीयू की सुविधा थी। लेकिन आज स्वास्थ्य सुविधाओं में कई गुना इजाफा हुआ है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार राज्य के विकास को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट जैसे विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि जल्द ही उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो। इसके लिए अलग अलग क्षेत्रों में सरकार की ओर से अलग अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *