अल्मोड़ा। पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में गांधी जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। प्रातरूकाल पालिकाध्यक्ष ने झंडारोहण किया। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया। सभागार में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन को लेकर प्रकाश डाला। पालिकाध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी द्वारा भारत को आजादी दिलाने में जो संघर्ष किया गया उसके महत्व से सभी को अवगत कराया गया। इस मौके पर ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन व उत्ष्ट कार्य करने पर वन दरोगा भुवन लाल टम्टा, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह गरबयाल, पशु चिकित्सक बाड़ेछीना रचना टम्टा एवं सामाजिक कार्यकर्ती कामिनी कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर शल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा पालिका के पर्यावरण मित्र एवं पालिका कर्मचारियों व महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पालिका के सभासद राजेन्द्र तिवारी, हेमचन्द्र तिवारी, सौरभ वर्मा, पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, पूर्व सभासद मनीष जोशी, भूपेन्द्र जोशी, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल कुमार पाठक सहित पालिका के समस्त कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *