अल्मोड़ा। सालम समिति अल्मोड़ा की राम सिंह धोनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय, वाचनालय सभागार में संपन्न बैठक में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2022 में 99: प्राप्त कर कुमाऊँ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी तिका पांडे को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सालम समिति की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता व महासचिव अमरनाथ सिंह रजवार के संचालन में हुई। बैठक में तय किया गया कि समिति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धोनी की पुण्यतिथि समारोह पर 75 वर्ष से अधिक आयु वाले अपने सदस्यों को सम्मानित करेगी। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा जल मूल्य में 15: की बढ़ोतरी किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जल मूल्य वृद्घि को वापस लिए जाने की मांग की गई। बैठक में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाए जाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने तथा बाजार में दोपहिया वाहन आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। बैठक में पर्वतीय विकास मंत्री पूरन चंद शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई। बैठक में समिति के संरक्षक एडवोकेट गोविंद लाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ पांडे, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष लोकमणि, विनोद जोशी, हरिश्चंद्र पांडे, धर्मेंद्र बिष्ट, दीवान आर्य आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *