जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भदालीखाल से दो किलोमीटर आगे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। पीकअप वाहन पोखड़ा की ओर से कोटद्वार आ रहा था।
घटना मंगलवार दोपहर की है। गुमखाल चौकी प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि वाहन चालक शिवालिक नगर निवासी कुलदीप रावत उम्र 33 वर्ष पुत्र प्रीतम सिंह व गाड़ीघाट निवासी विजय बलूनी उम्र 30 वर्ष पुत्र चंडीप्रसाद बलूनी पोखड़ा से कोटद्वार की तरफ आ रहे थे। भदालीखाल से दो किलोमीटर आगे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर गुमखाल चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को 108 आकस्मिक सेवा वाहन के माध्यम से राजकीय बेस हास्पिटल पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *