नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में मच्छर जनित रोगों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इन दिनों रोगियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। अस्पतालों के ओपीडी में इन दिनों बुखार की शिकायत के साथ आ रहे ज्यादातर लोगों में डेंगू-चिकनगुनिया के मामलों का निदान किया जा रहा है, हालांकि ज्यादातर रोगी सामान्य उपचार के साथ ठीक होकर घर वापस जा रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि इन रोगों के लक्षणों पर समय रहते ध्यान दें और उपचार प्राप्त करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू-मलेरिया दोनों के कई लक्षण एक जैसे हो सकते हैं, ऐसे में इनको लेकर लोगों में कंफ्यूजन देखी जाती रही है। आइए जानते हैं कि देश में इन रोगों के कारण कैसे हालात हैं और इनमें कैसे अंतर किया जा सकता है?
डेंगू और चिकनगुनिया दोनों वायरल बीमारियां हैं जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती हैं। एडीज एजिप्टी से डेंगू का संक्रमण होता है जबकि एडीज एल्बोपिक्टस से चिकनगुनिया होने का जोखिम रहता है। इतना ही नहीं आप एक साथ डेंगू और चिकनगुनिया दोनों से संक्रमित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पिछले वर्षों की तुलना में इस साल मच्छर जनित इन बीमारियों का खतरा अधिक देखा जा रहा है, इसका मुख्यकारण इस बार हुई बेमौसम बरसात हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं फिलहाल दिल्ली के अस्पतालों में डेंगू रोगियों की संख्या, चिकनगुनिया की तुलना में अधिक है। आइए जानते हैं इन दोनों रोगों में कैसे अंतर किया जा सकता है?

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *