जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत फिलैटली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर तिमली में किया गया। प्रतियोगिता में साधना, शुभम व साक्षी रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। किया। जबकि चेतना, हिमांशु खत्री, सुनील मलासी, खुशी, आस्था, अभिषेक, संजना, मुस्कान, इशांत, लोकेंद्र, तनुप्रिया, विद्या, सिमरन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल स्पर्श योजना व ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर डाक विभाग के परिवाद निरीक्षक कादंबरी वर्मा, पोस्टमास्टर प्रवीन बसलियाल, दीपक मेहरा, अंकिता रावत, आशीष मोहन नेगी, अमित बिष्ट, संजय ममगांई, गणेश ध्यानी आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *