जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिद्धपीठ कालेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से शारदीय नवरात्रि पर 15 से 24 अक्तूबर तक दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश ध्यानी ने बताया कि पहले दिन 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कालेश्वर मंदिर में देवी पूजन होगा। जबकि सुबह 10 बजे सूबेदार मोहल्ला से कालेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। देवी पूजन के बाद धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर परिसर में मूर्ति एवं घट स्थापना की जाएगी। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 9 बजे देवी पूजन और शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *