चमोली(आरएनएस)। नगर पालिका के सिमली में बने बेस अस्पताल के लिए अब जल्द आवश्यक उपकरण मिल सकेंगे। अब तक यहां रोगियो और तीमारदारों को बैठने के लिए बेंच तक नहीं थी। जिसके चलते स्थानीय लोग लगातार अस्पताल में संसाधन मुहैया कराने और अस्पताल का विधिवत संचालन की मांग करते हुए आंदोलनरत थे। विधायक अनिल नौटियाल, डीएम हिमांशु खुराना और सीएमओ डा़ राजीव शर्मा ने यहां पूरी टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने जिलास्तर सहित सभी अधिकारियों को अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के लिए कहा। वहीं जिलाधिकारी हिमांशु खराना ने निर्देशित किया कि अस्पताल में जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को तत्काल क्रय किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि डीडीओ कोड रजिस्ट्रेशन होने तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीददारी सुनिश्चित की जाए। आवश्यक उपकरणों को क्रय करने हेतु जिला योजना में भी प्रस्ताव दें। चिकित्सा सामग्री की खरीद में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं कार्मिकों की तैनाती हेतु शासन स्तर पर वार्ता करने, सीएमओ को सप्ताह में एक दिन बेस अस्पताल में बैठने, अस्पताल कक्षों पर बोर्ड चस्पा करने तथा अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन समिति का गठन करते हुए नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि को एनएच से बेस अस्पताल तक लिंक मोटर मार्ग को दुरस्त करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिए। बता दें कि सिमली बेस अस्पताल के संचालन के लिए बीते आठ अक्तूबर को यहां स्थानीय लोगों ने बड़ी रैली का आयोजन कर प्रदर्शन किया था। साथ ही संचालन न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *