रानीखेत (सतीश जोशी): रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का समाधान करते हुए यहाँ रविवार को 4 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का शिलान्यास हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने उक्त पार्किंग का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहूँमुखी विकास कर रही है। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न जनहित योजनाओं को सरकार धरातल पर उतार रही है।
रविवार को चिलियनौला नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 60 कारों की पार्किंग के लिए 4 करोड़ 86 लाख रुपए लागत से बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया। भूमि पूजन अवसर पर भाजपाईयों ने विधायक नैनवाल का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने विधायक नैनवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के विकास के लिए चिंतित हैं। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हर तरफ़ विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण योजनाओं को उनके द्वारा धरातल पर उतारा गया है। रानीखेत और चिनियानौला के लिए जल्द ही 100 करोड़ की लागत से एक पेयजल योजना को भी स्वीकृति मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रानीखेत छावनी के सिविल क्षेत्र को शीघ्र ही नगर पालिका में मिलाया जाए। जिसके लिये उनके अथक प्रयासों से कैबिनेट में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। जल्द ही रानीखेत का सिविल एरिया नगर पालिका में शामिल हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दर्शन सिंह बिष्ट ने किया।
भूमि पूजन के अवसर पर रानीखेत मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, ज़िला मीडिया प्रभारी आशु भगत, जीवन कुवार्वी नवीन कुवार्बी, उमा रावत, मदन सिंह, रोहित शर्मा, नीरज तिवारी, केवल सती, पुष्पा तिवारी,ललित पंत, मोहन नेगी, रेखा आर्य, माया बिष्ट, नरेंद्र रौतेला, विमल भट्ट, दर्शन नेगी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *