
हरिद्वार। गुज्जर नेता करतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है, हरिद्वार भाजपा कार्यालय पर आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मदन कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी ने करतार सिंह भडाना को भाजपा में शामिल कराया, बीजेपी करतार सिंह भडाना को मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी बन सकती है, कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सक्रिय दिखाई दिए ,जबकि हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक कार्यक्रम से नदारद रहे, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई कार्यक्रमों में शामिल होकर अचानक अपनी सक्रियता हरिद्वार सीट पर बढ़ा दी है ,लोकसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की आजकल चर्चाएं तेज है।
