हरिद्वार । ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर नाबालिक भाई बहन ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है ,मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, मौके पर आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए थे, मौके पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए

प्राप्त सूचना के अनुसार अपनी मां से किसी काम को करने को लेकर बेटी नाराज होकर घर से निकल गई थी, पीछे-पीछे उसका नाबालिक भाई भी चला गया था, दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, ईद से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे से हर कोई परेशान और दुखी है, मृतकों की पहचान बाबर कॉलोनी, ज्वालापुर, समीर उम्र 16 वर्ष पुत्र फारूक, अलीसबा उम्र 14 वर्ष पुत्री फारूक के रूप में हुई है

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *