हरिद्वार । रानीपुर कोतवाली में एक महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस के अनुसार शिवालिक नगर के रहने वाली एक महिला अधिवक्ता ने शिकायत देखकर बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है 26 अप्रैल की रात प्रशांत कुमार राजपूत नाम के एक युवक ने उन्हें मैसेंजर पर एक मैसेज भेजो मैसेज में अश्लील बातें लिखी हुई थी, साथ ही उसने अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी, कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
