हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में जगजीतपुर की घरेलू महिलाओं को मुनाफे का झांसा देकर एक सर्राफा कारोबारी की पत्नी लाखों रुपए लेकर फरार हो गई है ।पैसा डूबने का पता चलने पर पीड़ित महिलाए थाने का चक्कर काट रही है, कारोबारी ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं बता दें कि जगजीतपुर निवासी काजल भावना, संतोष, नीलेश्वर ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि जगजीतपुर में एक सराफा की दुकान चलने वाले व्यक्ति की पत्नी ने उनसे 20 लाख रुपए की रकम ली है उसने उन्हें झांसा दिया था कि उसके पति का बाहर से सोना आना है इसके लिए उसे पैसों की जरूरत है जो मुनाफे के साथ पैसा उन्हें लौटा देगी, घरेलू महिलाओं ने अलग-अलग माध्यम से पैसा इकट्ठा करके उसे ₹20 लाख दिए, जनवरी से ही वह पैसा लौटाने में टाल मोल कर रही थी अप्रैल में जब पैसा मांगा गया तो उसने उनके साथ गाली गलौज की और अब महिला पैसे लेकर फरार हो गई है, महिला के पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज भी कराई है

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *