
🛑
*
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक यात्री बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है. इस हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने की है. बताया जा रहा है कि यात्री बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये बस गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को लेकर रामनगर जा रही थी. दुर्घटनाग्रस्त बस जीएमओयू यानी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की है. बस का नम्बर UK12 PA 0061 है.
