– हरिद्वार में एक बाइक में अचानक आग लग गई। शंकराचार्य चौक फ्लाईओवर से गुजर रही केटीएम बाइक में अचानक लगी आग से बाइक सवार की जान खतरे में आ गई। बाइक सवार ने बमुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई।

आग इतनी भीषण थी की बाइक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। आज की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। बाइक में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लगी होगी।
