
आज दिनांक 2 जनवरी 2025 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नव वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की प्रेरणा से समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नव वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नए साल की शुरुआत हमें महाविद्यालय प्रांगण को स्वच्छ करने से करनी चाहिए क्योंकि स्वच्छता ही हमारे सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों को आधार प्रदान करती है। साफ सफाई के लिए हमें हमेशा आगे बढ़कर खुद को प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और प्रसन्नता के साथ बढ़-चढ़कर आज के स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
स्वच्छता कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ० किशोर सिंह चौहान, डॉ रजनी लस्याल, श्री खुशपाल, श्री विनीत कुमार, श्री यशवंत सिंह, डॉ0 सुगंधा वर्मा, डॉ0 भूपेश चंद्र पंत, डॉ0 प्रभात कुमार सिंह, आराधना राठौर, डॉ निशी दुबे, श्रीमती नेहा बिष्ट, श्रीमती संगीता थपलियाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री जितेंद्र सिंह पवार, श्री होशियार सिंह, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री संजय कुमार, श्री अमीर सिंह, श्री जयप्रकाश भट्ट, श्री सुरेश चंद, श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्री नरेश चंद एवं श्रीमती हिमानी रमोला उपस्थित रहे।
